ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

नरेन्द्र सिंह फौजी को बनाया गया जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी में सैनिक प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव।

```

नरेन्द्र सिंह फौजी को बनाया गया जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी में सैनिक प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव।

लालगंज रायबरेली जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्णय के द्वारा प्रदेश कार्यालय लखनऊ में बैसवारा के जन्मे नरेन्द्र सिंह फौजी को प्रदेश महासचिव (सैनिक प्रकोष्ठ) बनाए जाने पर क्षेत्र के लोगों नें एक दूसरे का मुख मीठा करके खुशी जताई है। बताते चलें कि नरेन्द्र सिंह फ़ौजी सरेनी क्षेत्र के रावतपुर कला के रहने वाले परन्तु वर्तमान समय में रामजी पुरम बस्तेपुर में रहकर पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया जी ने 30 नवंबर 2018 को जनसत्ता दल नाम की पार्टी बनाई थी जिसमें नरेन्द्र सिंह फौजी जी को प्रधान महासचिव रायबरेली की जिम्मेदारी दी गई थी और उनके कार्य को उनके व्यवहार को उनके कार्य करने की क्षमता को देखकर माननीय राजा भैया ने उन्हें प्रदेश महासचिव सैनिक प्रकोष्ठ बनाने का निर्णय लिया जिससे नरेंद्र सिंह फौजी पूरे प्रदेश में जाकर जनसत्ता दल में आदरणीय राजा भइया जी की सोच को उनके विचारों को पार्टी की विचारधारा को हर जिले में पहुंचा कर पार्टी को आगे बढाने का कार्य करेंगे। नरेन्द्र सिंह फौजी ने बताया कि मैने पहले फौज मे रहकर देश की सेवा की है।अब मै पूरी निष्ठा के साथ जनता की सेवा करूंगा।
रिपोर्ट , सन्नी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *