श्रावण का माह चल रहा है और सभी जगह आदिदेव महादेव की भक्ति अपने चरम पर है जहां देखो वहां शिव भक्त भोले नाथ को रिझाने में लगा है सभी और कांवड़ यात्रा आरंभ हो गई है…. ऐसी ही एक कांवड़ यात्रा जो मध्यप्रदेश के धार जिले के अमझेरा में मां अमका झमका की पौराणिक नगरी व मां रुक्मिणी हरण स्थल के रहवासियों द्वारा बोल बम कांवड़ यात्रा संघ के तत्वावधान में एक अनुठी कांवड़ यात्रा निकाली जाती रही है
जो इस बार सातवें वर्ष में प्रवेश कर रही है जो रतलाम जिले के सैलाना स्थित वनांचल में स्थित प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर पहाड़ी में कल कल करते झरनों में गुफा में विराजमान केदारेश्वर महादेव हैं वहीं से यात्रा आरंभ होगी जो विभिन्न गांवों, कस्बे व शहर से होती हुई छह दिन में अपने नगर अमझेरा में स्थित सभी शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे….. चूंकि यह यात्रा धार्मिक रंग में तो होती ही है लेकिन इस यात्रा को सबसे अनुभवी व अभिनव बनाया है इसके अनुठे अभियान ने जिसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, गौहत्या पर प्रतिबंध व गौरक्षा का संकल्प व तीसरा सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ के नारे को बुलंद करते हुए रास्ते भर लोगों को जागरूक करते हुए पौधे भेंटकर पौधारोपण किया जाता है वह संकल्प भी दिलवाया जाता है कि उन्हें बड़ा होने तक देखभाल करने की शपथ दिलाई जाती है जिसे सभी सहर्ष स्वीकार कर संकल्प पूर्वक पालन करने का वचन भी देते है .. संपूर्ण यात्रा में मार्ग भर वहां के स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता व पत्रकार बंधुओ व जनप्रतिनिधियों का भरपूर समर्थन व सराहना मिलती है इस वर्ष यात्रा दिनांक 3/08/2022से आरंभ होकर दिनांक 08/08/2022को संपन्न होगी….इस वर्ष यह संघ द्वारा पूज्य गुरुदेव पंडित प्रदीप जी मिश्रा सिहोर वाले की सद्प्रेरणा से पौधारोपण हेतु बिल्वपत्र के 151पौधों का पौधारोपण किया जायेगा, मार्ग भर रहवासियों को संकल्प पूर्वक पौधारोपण हेतु विनम्र निवेदन किया जावेगा… उक्त जानकारी यात्रा संयोजक विजय कुमार शर्मा द्वारा दी गई….