इस्माइलपुर सीओ के बेहतर कार्य का पूरे राज्य में बजा डंका, 95.50%0 अंक प्राप्त कर राज्य में प्रथम स्थान मिला
गोपालपुर : नवगछिया अनुमंडल के अंतर्गत इस्माइलपुर अंचल कार्यालय दुर्गम इलाके में स्थित है। जहाँ पहुँचना लोगों को मुश्किल है। पदाधिकारियों और कर्मियों के साथ-साथ संसाधनों की कमी समेत तमाम चुनौतियों के बावजूद गंगा दियारा इस्माइलपुर अंचल के अंचलाधिकारी रोहित कुमार ने राज्य में 95: 50% अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे प्रदेश में अपनी एक अलग अधिकारी के रूप में पहचान बनाने में सफल रहे। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम तथा ऑनलाइन दाखिल खारिज, भू राजस्व वसूली कार्य, जमाबंदी का ऑनलाइन, परिमार्जन ,अभियान बसेरा ,लोक भूमि जल निकाय कार्य को बेहतर ढंग से अपने क्षेत्र सफल किए। बेहतर कार्य के लिए भू राजस्व मंत्री रामसूरत कुमार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही पुरस्कार में ग्यारह हजार का चेक प्रदान किया।
वही इस्माइलपुर के अंचलाधिकारी रोहित कुमार ने बताया कि इस बेहतरीन कार्य के लिए जो हमें प्रशस्ति पत्र मिला हैं। इसके लिए भागलपुर जिला अधिकारी , एडीएम,नवगछिया के एसडीओ, डीसीएलआर सर का आभारी हूं ।जिस के दिशा निर्देश में कार्य करने का मौका मिला। साथ ही इस्माइलपुर के लोगों भी सहयोग मिला ।
रिपोर्टर नीतिश कुमार शर्मा नवगछिया भागलपुर