मा0 सांसद हेमा मालिनी ने जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियो के साथ गोद लिए गए गावों के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक।
सांसद:- आदेश गांव सभी योजनाओं संतृप्त हो।
ग्रामीण क्षेत्रों का तेजी से विकास कराया जाए।
संवाददाता मोहित सैन मथुरा।
मथुरा। सांसद श्रीमती हेमा मालिनी ने जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल व अन्य अधिकारियो के साथ बैठक लेते हुए उनके द्वारा गोद लिए गए गाव रावल, पेठा, धाना, अकबरपुर, किशनपुर में किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की । उन्होंने गांव में बनाए गए पानी के टैंक जिससे गांव वासियों को नल द्वारा मीठा पानी उपलब्ध हो सके। उन्होंने गांव की पेंशन, आयुष्मान कार्ड, आय एवं जाति प्रमाण पत्र गांव के लोग आदि पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने उपस्थित खंड विकास अधिकारीयो से किसान क्रेडिट कार्ड, सभी प्रकार की पेंशने, शौचालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, विद्यालयों की स्थिति, स्मार्ट क्लासेस, हेल्थ सेंटर नए बनाए गए तालाबों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी प्राइमरी विद्यालयों में बच्चो की रुचि के अनुसार पेंटिंग बनवायी जाये तथा स्मार्ट क्लासेस शुरू की जाये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा0 नितिन गौड़, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, पीडी अरुण कुमार उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी सुधा कुमारी, जिला पंचायतराज अधिकारी किरन चौधरी, सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।