ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

पंचायत स्तरीय ग्रामीण ओलंपिक खेल प्रतियोगिता संपन्न

```

 महेंद्र कुमार की रिपोर्ट

चूला बानसूर। बानसूर ब्लॉक की ग्राम पंचायत चूला मे राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक प्रतियोगिताओं का गुरुवार को प्रातःकाल समापन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराज रामदास जी सुंदरी माता मंदिर थे एवं विशिष्ट अतिथि समाजसेवी एवं भामाशाह पूर्ण चंद गुर्जर रहे ।

कार्यक्रम में कबड्डी, खो-खो ,शूटिंग बॉल, वॉलीबॉल, क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को माल्यार्पण,मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुति दी ।

ईमित्र संचालक महेंद्र गुर्जर ने राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं पर प्रकाश डाला। जिसमें पालनहार ,चिरंजीवी एवं वृद्धावस्था पेंशन आदि प्रमुख योजनाओं को विस्तार से समझाया।

चिकित्सा विभाग प्रतिनिधि राजेश यादव ने राजश्री योजना एवं टीकाकरण के बारे में विस्तार से लोगों को समझाया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निर्वहन करने वाले शिक्षकों एवं कार्मिकों का भी सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के आयोजन में अन्य महती भूमिका अदा करने वाले कार्मिकों एवं शिक्षकों को भी पुरस्कृत किया गया । विद्यार्थियों के लिए प्रसादी वितरण की व्यवस्था भामाशाहो की तरफ से की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य मेहताब सिंह चौधरी ने की ।

कार्यक्रम में अमर सिंह चौधरी, पटवारी राकेश कुमार, शारीरिक शिक्षक सुरेश सैनी आयोजक समिति के सदस्य रहे । कार्यक्रम के अंत में ध्वज को से सम्मानजनक तरीके से उतार कर रखा गया एवं राष्ट्रगान से प्रतियोगिता का समापन हुआ। कार्यक्रम का सुखद एवं आकर्षक संचालन व्याखाता अमर सिंह एवं वरिष्ठ अध्यापक विज्ञान दारा सिंह की ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *