ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

दिल ये पुकारे आजा गाने पर कैटरीना कैफ ने दिखाई अपनी अदाएं, यूजर बोला-घर के बाहर खड़ा हूं…

Katrina Kaif
```

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ हमेशा ही अपने अदाओं से लोगों का दिल धड़का देती हैं। कैट की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस बेताब रहते हैं। अभिनेत्री अपनी एक्टिंग के साथ अपने लुक्स को लेकर चर्चा में छाई रहती हैं उनका हर स्टाइल ही लोगो को पसंद आता है। वेस्टन ड्रेसिस के साथ अदाकारा पर ट्रेडिशनल लुक भी काफी अच्छा लगता है और जब भी वो इंडियन अटायर में नजर आती हैं तो फैंस तो फिर से उनके दीवाने हो जाते हैं। कैटरीना कैफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी फोटोज और वीडियोज फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इस बार कैटरीना ने अपना एक वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है जिसमें वह साड़ी में इठलाती-बलखाती दिख रही हैं उनकी इस अदा पर फैंस कायल हो गए है और एक्ट्रेस की वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और उनकी तारीफों के पुल बांध रहे है तो कुछ यूजर्स मजेदार कॉमेंट कर रहे हैं। कैटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो ट्रेडिशनल लुक में दिख रही हैं। उन्होंने ग्रे कलर की डिजाइनर साड़ी पहन रखी है साथ ही मैचिंग ईयररिंग भी पहन रखे हैं। कैट ने अपने बालों को खुला रखा है अपने इस लुक में अदाकारा बेहद ही हसीन लगी रही हैं। उनके चेहरे के स्माइल उनके इस लुक में चार चांद लगा रही है। इस वीडियो में कटरीना इन दिनों वायरल ट्रेन्डिंग सॉन्ग श्मेरा दिल ये पुकारे आजाश् पर पोज देती दिखाई दे रही हैं। अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैट ने कैप्शन में लिखा, श्मेरा दिल ये पुकारे आजा। इस वीडियो पर फैंस ही नहीं बल्कि फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी एक्ट्रेस की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए हैं। एक यूजर ने अदाकारा की तारीफ करते हुए लिखा- उफ्फ्फ। दूसरे यूजर ने लिखा- आ तो जाता पर सिक्योरिटी वाले नहीं आने देंगे। वहीं एक यूजर फनी कॉमेंट कर लिखा, पहले से ही विक्की कौशल भाईसाहेब आ चुके है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में कैटरीना कैफ की फिल्म फोन-भूत रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी लीड रोल में थे। वहीं ्अब कैट जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म टाइगर 3 में एक्शन अवतार में दिखाई देंगी। टाइगर 3 साल 2023 में दीवाली के मौके पर रिलीज होगी जिसके लिए सलमान और कैटरीना के फैंस बहुत एक्साइटेड हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *