बॉलीवुड के मोस्ट एंटरटेनिंग और एनर्जेटिक एक्टर कहे जाने वाले वरुण धवन एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल हाल ही में एक्टर की फिल्म भेड़िया परदे पर रिलीज हुई हैं। हालांकि फिल्म को कुछ खास अच्छा रिस्पांस नहीं मिला हैं। और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने औसत ही कमाई की हैं। लेकिन फिल्म में वरुण धवन की एक्टिंग और उनके किरदार ने दर्शकों का खूब दिल जीता हैं। ऐसे में वरुण धवन ने अब एक और उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली हैं। दरअसल दिल्ली के मैडम तुसाद म्यूजियम इंडिया में वरुण धवन के वैक्स के स्टैचू (मोम का पुतला) का उद्घाटन किया गया है. इससे पहले साल 2018 में हांग-कांग में भी वरुण का वैक्स स्टैचू बनाया जा चुका है। जब दिल्ली के मैडम तुसाद म्यूजियम इंडिया में वरुण धवन का स्टैचू बना है तो यकीनन इससे भेड़िया एक्टर का कद थोड़ा और ऊंचा हुआ है। वरुण धवन से पहले इस दिल्ली के मैडम तुसाद म्यूजियम सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, सुपरस्टार शाहरुख खान, अनिल कपूर और ऋतिक रोशन जैसे दिग्गज कलाकरों के वैक्स स्टैचू मौजूद हैं। मैडम तुसाद म्यूजियम में किसी भी कलाकार का स्टैचू बनान बहुत बड़ी बात मानी जाती है। ऐसे में अपने 10 साल के फिल्मी करियर के दौरान ही वरुण धवन ने ये कीर्तिमान दो बार और बहुत कम उम्र में हासिल किया है। दरअसल साल 2018 में जब हांग-कांग के मैडम तुसाद म्यूजियम में वरुण धवन के पहले वैक्स स्टैचू का उद्घाटन किया गया तो उस दौरान वह सबसे कम उम्र में ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय फिल्म कलाकार बने थे। वही इंडस्ट्री में वरुण धवन अपने एक्टिंग के साथ-साथ अपने कमाल की डांसिंग स्किल की वजह से भी जाने जाते हैं। वरुण धवन ने बॉक्स ऑफिस पर कई ऐसी हिट फिल्में दी हैं। जिसे देखने के बाद लोग उनके दीवाने हो जाते हैं। वही वरुण धवन की हालिया रिलीज फिल्म भेड़िया में भी वरुण की एक्टिंग की खूब तारीफ होते हुए दिखी थी।जहां फिल्म में वरुण अपने कॉमिक किरदार से हटकर एक नए और इम्पैक्टफुल रोल में नजर आए थे।