ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

बिग बॉस 13 ने बदली हिमांशी खुराना की जिन्दगी, डिप्रेशन और पैनिक अटैक से चुकाई कीमत

Himanshi Khurana
```

बिग बॉस एक ऐसा रियलिटी शो है जो इंडिया में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इस शो की फैन फोल्लोविंग बाकी शोज के मुकाबले कहीं ज्यादा है। जो भी सेलिब्रिटी इस शो से जुड़ता है उसकी पॉपुलैरिटी दोगुनी हो जाती है। ऐसे में कई सितारें इस शो में आने का सपना देखते हैं। जिनका करियर फ्लॉप चल रहा हो बिग बोस में पार्टिसिपेट कर उनकी भी गाड़ी पटरी पर आ जाती है। लेकिन कहते है न हर चीज के कुछ फायदे तो कुछ नुक्सान भी होते हैं। जब ये शो लोगों को इतना कुछ दे रहा है तो इसके कुछ साइड इफेक्ट्स, कुछ नुक्सान होना भी लाजमी है। जैसा की सब जानते हैं कि बिग बॉस एक माइंड गेम है। यहां कंटेस्टेंट्स को काफी कुछ सुनना, बर्दाश करना और झेलना पड़ता है जिसकी वजह से उनकी मेन्टल हेल्थ पर भी शो का बुरा असर पड़ सकता है। ऐसा ही कुछ बिग बॉस 13 फेम एक्स कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना के साथ भी हुआ। आपको बता दें, अब सालों बाद एक्ट्रेस ने बिग बॉस के कारण अपनी जिन्दगी में आए बड़े बदलाव पर बात की है। उन्हें लगा था कि ये शो उनकी जिन्दगी में नई अपॉर्चुनिटी लेकर आएगा लेकिन असल में तो कुछ और ही हुआ। बिग बॉस से हिमांशी खुराना की जिंदगी में नेगेटिविटी भर गई और वो डिप्रेशन में चली गई। पंजाबी इंडस्ट्री का बड़ा नाम बनी हिमांशी खुराना ने अब हाल ही में एक शो के दौरान अपने डिप्रेशन पर चौंकाने वाला खुलासा किया है। हिमांशी ने कहा, जब मैं बिग बॉस में गई, तो मुझे लगा था कि जिंदगी बदलने वाली है। पर असलियत ये नहीं थी। मैंने वहां इतनी नेगेटिविटी झेली कि मुझे वहां से बाहर आने में 2 साल का समय लग गया। हिमांशी ने आगे कहा, मैं डिप्रेशन में चली गई थी। इसका असर मेरे हार्ट पर हुआ। मुझे इवेंट्स, शूट्स और ट्रैवल पर जाने से पहले पैनिक अटैक्स आते थे। अफसाना खान की शादी में भी मुझे डांस करते समय हार्ट इश्यूज हो गए थे। जिसके बाद मुझे अस्पताल ले जाया गया। एक्ट्रेस ने इस बात का भी खुलासा किया है कि उनकी इस कंडीशन के बारे में सिर्फ उनके करीबी दोस्तों को ही पता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *