ब्यूरो चीफ नईम मामू
खबर मध्य प्रदेश के बैतूल के मांडवी से अखिरकार बोरवेल में फंसे मासूम तन्मय का रेस्क्यू पूरा हो गया,लेकिन अफसोस तन्मय को बचाया नही जा सका।
84 घंटो से जारी रेस्क्यू ऑपरेशन में सुबह 5बजे के आसपास तन्मय को निकाल कर जिला अस्पताल ले जाया गया, वहा मासूम का पोस्ट मार्टम किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि बैतूल जिले में पहली बार इस तरह की घटना हुई है,जो ना जाने कितने सवालों को छोड़ गई।
रेस्क्यू में इतना समय लगने के बाद भी तन्मय को बचाया नही जा सका, रेस्क्यू ऑपरेशन में पत्थरों की चट्टान जो बीच में आ गई।फिर भी हर मुसिबत को पार करते हुए रेस्क्यू टीम ने मासूम तन्मय को बाहर निकाला मगर अफसोस ही इज नो मोर।
मासूम तन्मय के लिए की गई हर मन्नत प्रार्थना सायद ईश्वर ने कबूल नही की।