बॉलीवुड के एक्शन हीरो विद्युत जामवाल जब भी पर्दे पर नजर आते हैं ऑडियंस की रोंगटे खड़े हो जाते हैं। एक्टर इतने जबरदस्त एक्शन सिन देते हैं कि कोई भी उनसे अपनी नजरे नहीं हटा पाता। वहीं, एक्टिंग के मामले में भी विद्युत का हाथ पकड़ पाना आसान नहीं है लेकिन फिर भी अब एक्टर को एक बड़े प्रोजेक्ट से बाहर कर दिया गया है।
हैरानी की बात तो ये है कि इस प्रोजेक्ट के पहले 2 पार्ट में विद्युत जामवाल ही लीड एक्टर थे। उनकी वजह से ही वो प्रोजेक्ट सुपरहिट हुआ लेकिन अब उन्हें ही इससे बाहर कर दिया गया है। आपको बता दें, हम जिस प्रोजेक्ट की बात कर रहे हैं वो है मशहूर सीरीज कमांडो और कमांडो 2 का अगला पार्ट। दरअसल, हाल ही में इस सीरीज के प्रोड्यूसर विपुल शाह ने विद्युत जामवाल के तीसरे पार्ट से बाहर होने का खुलासा किया है। कमांडो के प्रोड्यूसर विपुल शाह ने एक इंटरव्यू में बताया कि इस मशहूर वेब सीरीज का तीसरा पार्ट बहुत जल्द सामने आने वाला है। लेकिन इस बार इस सीरीज में विद्युत जामवाल की जगह दर्शक एक नए चेहरे को देखेंगे और जिसे एक ऑडिशन के बाद सेलेक्ट किया गया है। विपुल शाह ने कहा कि वो काफी टैलेंटेड है और उम्मीद है कि उसके काम को ऑडियंस काफी पसंद करेगी। वहीं, जब विपुल शाह से विद्युत जामवाल के सीरीज में न होने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये बस एक एक्सपेरिमेंट है जैसे कि हॉलीवुड फिल्मों में किया जाता है। उन्होंने ये भी बताया कि उनके और एक्टर के बीच सबकुछ ठीक है और दोनों एक साथ कमांडो 4 में जरूर जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे। आपको बता दें, कमांडो और कमांडो 2 में विद्युत जामवाल ने फैंस का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ी। इस सीरीज के दोनों पार्ट्स को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिला था। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस बार कमांडो 3 को भी ऑडियंस विद्युत जामवाल के बिना पसंद करेगी या नहीं।