श्रीमती सीता देवी पत्नी प्रभाकर सोलंकी नि0 स्योड़ी थाना सिढ़पुरा जनपद कासगंज द्वारा अपने पुत्र लव कुमार उम्र करीब 14 वर्ष दिनांक 21.12.2022 को समय करीब 05 बजे अचानक गुम होने के सम्बन्ध में थाना सिढ़पुरा पर सूचनी दी ।
पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री बीबीजीटीएस मूर्ति के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण व गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना सिढ़पुरा पुलिस द्वारा मात्र 03 घण्टे के अन्दर गुम हुए लव कुमार पुत्र प्रभाकर सोलंकी निवासी स्योड़ी थाना सिढ़पुरा जनपद कासगंज को ग्राम रामनगर की पुलिया के पास थाना क्षेत्र सिढ़पुरा से तलाश कर उसके परिजनों को सुकुशल सुपुर्द किया गया ।