समस्तीपुर /बिथान :- प्रखंड कार्यालय पर सी.पी.आई. एम के नेतृत्व में विराट प्रदर्शन किया गया जिसकी अध्यक्षता CPIM राज्य कमिट सदस्य एवं खेतिहर मजदूर यूनियन का जिला मंत्री रामदयाल भारती ने किया प्रदर्शन को संबोधित करते हुए CPIM विधायक अजय कुमार ने कहा सड़क से लेकर विधानसभा तक हमारी आवाज गरीबों के लिए उठाती रहेगी गरीबों को बिना विकल्प व्यवस्था किए अगर जमीन पर से विस्थापित किया जाता है तो हम संगठित होकर उसका प्रतिकार करेंगे सरकारी घोषणा के अनुसार 5 डिसमिस जमीन के लिए हमारी पार्टी संघर्ष करती रहेगी साथ ही आज पूरे बिहार में केंद्र सरकार की गलत नीति के कारण यूरिया खाद में व्यापक घपलेबाजी हो रही है बिचौलिया प्रशासनिक पदाधिकारी और विक्रेता तीनों मिलकर किसानों को लूट रहे हैं यूरिया उचित मुल्य पर्याप्त मात्र में हर हाल में किसानों को उपलब्ध कराने की जवाबदेही सरकार को लेनी पड़ेगी अगर ऐसा नहीं होता है तो हमारा संघर्ष जारी रहेगा प्रदर्शन को जिला सचिव रामश्रय महतो , तारनी प्रसाद सिंह , एतवारी मुखिया अखिलदेव भारती , हरदेव मुखिया रामचंद्र यादव , योगेन्द्र प्रसाद , लुटकुन यादव , धर्मवीर कुमार , चानो साह , शिव कुमार समेत दर्जनों नेताओं ने संबोधित किया नेताओं ने कहा अगर प्रखंड स्तर पर गरीबों के समस्या का निदान नहीं होता है तो 3 जनवरी को जिला समाहरन्यालय का घेराव किया जाएगा !
संतोष कुमार
ब्यूरो चिफ (समस्तीपुर)