R_UP_PANNC_1673_Sonbhadra_909_Khulasa_12_Jan_Rangesh Singh
जिला संवाददाता मनोज सिंह राणा सोनभद्र उत्तर प्रदेश
सोनभद्र के विंढमगंज थाना दुद्धी कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शराब से लदी चोरी की दो पिकअप को बरामद किया है पिकअप के अंदर से अंग्रेजी शराब के 5100 पाउच बरामद किया। पुलिस ने मौके से कुल 6 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है गिरफ्तार किए गए तस्करों में 4 तस्कर बिहार के है, जबकि दो तस्कर सोनभद्र जिले से इन तस्करों के द्वारा सोनभद्र से शराब ले जाकर बिहार में बेचने का काम किया जा रहा था इससे पहले भी इनके द्वारा कई खेप शराब बिहार में ले जाकर बेचने की बात को स्वीकार किया है एसपी डॉ0 यशवीर सिंह ने मामले का खुलासा किया पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए शराब की कीमत करीब 6 लाख रूपए है और यह सभी तस्कर सोनभद्र से शराब लेकर बिहार राज्य में बेचने के लिए जा रहे थे ।
सोनभद्र के विढ़मगंज थाना पुलिस दुद्धी कोतवाली पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम के द्वारा चोरी की 2 पिकअप बरामद की गई इस चोरी के पिकअप में कुल 5100 पाउच अंग्रेजी शराब छिपाकर बिहार के लिए तस्करी कर ले जाया जा रहा था यह तस्करी करने वाले गिरोह के 6 सदस्यों सहित पुलिस ने शराब व पिकअप को बरामद कर लिया वहीं जिले से तस्करी में शामिल 2 लोगों को भी पूछताछ कर तहत चिन्हित किया गया है पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने बताया कि इससे पहले भी इनके द्वारा शराब की खेप बिहार ले जाई गई है वही तस्करी करने वालों का आपराधिक इतिहास भी पुलिस खंगाल रही है पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बरामद की गई शराब की कीमत ₹ 6 लाख है पुलिस के द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।