ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

इमरान खान की वाइफ अवंतिका मालिक के लाइफ में फिर हुई प्यार की एंट्री, मिस्ट्री-मैन संग आईं नजर

Avantika Malik
```

बॉलीवुड के जाने-माने कलाकार कहे जाने वाले इमरान खान एक बार से सुर्खियों में आ गए हैं। भले ही इमरान इन दिनों फिल्मों से दूर नजर आ रहे हैं। लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक्टर एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल इमरान खान और अवंतिका मलिक ने साल 2011 में शादी रचाई थी, लेकिन अफसोस की बात ये है की ये शादी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाई और दोनों हमेशा के लिए अलग हो गए। वही अब इमरान की वाइफ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। दरअसल इमरान खान की वाइफ अवंतिका मालिक का एक सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा हैं। जिसे देख फैंस अब ढेरों सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं। वायरल हो रहे इस पोस्ट में अवंतिका एक मिस्ट्री मैन के साथ नजर आ रही हैं। दरअसल, इमरान खान की पत्नी अवंतिका मलिक ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर हाल ही में एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। अवंतिका मलिक की इस पोस्ट में उनकी और फैमिली की कई तस्वीरें शामिल हैं। इतना ही नहीं इमरान अवंतिका की बेटी भी इन फोटो में नजर आ रही हैं। लेकिन इस पोस्ट में अवंतिका मलिक एक शख्स के साथ भी दिखाई दे रही हैं। जिसमें वह उस मिस्ट्री मैन के कंधे पर हाथ रखे हुए हैं। इस तस्वीर के अलावा एक अन्य फोटो में भी अवंतिका मलिक और वह शख्स साथ नजर आ रहा है। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर ये कयास लगने शुरू हो गए हैं कि शायद अवंतिका मलिक को दोबारा से प्यार हो गया है और वह इस शख्स के साथ रिलेशनशिप में मौजूद हैं। बता दे की अवंतिका मलिक के साथ तस्वीरों में नजर आने वाला ये इंसान साहिबा सिंह लांबा है। अवंतिका ने तस्वीरें शेयर करते हुए इस व्यक्ति को टैग भी किया है। अवंतिका की ये फोटोज किसी फैमिली फंक्शन की हैं, जो साल 2022 में था। साल की शुरुआत में उन्होंने बीते साल के ये यादगार लम्बे फैंस के साथ शेयर किए हैं। वही अवंतिका का पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब चर्चा का विषय बना हुआ हैं। साथ ही पोस्ट को देख फैंस के मन में ढेरो सवाल भी खड़े हो रहे हैं। लेकिन इन सारे सवालों के जवाब मिलने अभी बाकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *