प्रशांत सिसोदिया ब्यूरो चीफ जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश…..
मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग ट्रस्ट के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा गरीबों को कंबल का किया गया वितरण
डिंडोरी के जोगी टिकरिया गुजराती धर्मशाला में परिक्रमावासीयों और डिंडोरी जिला चिकित्सालय में मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग ट्रस्ट के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा कंबल वितरण कर गरीबों की सहायता की गई ट्रस्ट के पदाधिकारी ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा लगातार गरीब परिवारों के लिए कार्यक्रम आयोजित कर उनकी मदद की जाती है वही मकर संक्रांति के अवसर पर डिंडोरी के विभिन्न स्थानों पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कंबल वितरण कर गरीबों की मदद की है ।