ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

रिफाइनरी के डिस्पैच टर्मिनल की पार्किंग के पास मिले मानव कंकाल के अवशेष मचा हड़कंप

```

संवाददाता माधव सिंह यादव
सफाई कर रहे मजदूरों ने प्रबंधन को दी सूचना फिर मौके पर पहुंची आगासोद पुलिस
रिफाइनरी के तीन नंबर गेट के पास बने डिस्पैच टर्मिनल एरिया में बाउंड्री के अंदर बनी पार्किंग से कुछ ही दूरी पर सोमवार दोपहर एक नाला में मानव कंकाल के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया इसकी सूचना आगासौद पुलिस को दी गई साथ ही सागर से आई एफ एस एल टीम ने भी जांच की डिस्पैच टर्मिनल में आने वाले टैंकरों को खड़ा करने के लिए बनाई गई पार्किंग से करीब 100 मीटर दूरी पर लगी झाड़ियों को रिफाइनरी प्रबंधन द्वारा सफाई कराई जा रही है सोमवार की दोपहर सफाई के दौरान वहां काम कर रहे कर्मचारियों को बरसाती नाले में मानव कंकाल के अवशेष देखे तो वह घबरा गए इसकी सूचना प्रबंधन को दी गई और फिर आगासौद पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया मौके पर मानव कंकाल का सिर पसली पैर आदि अवशेष मिले हैं मामले की गंभीरता को देखते हुए सागर से एफएसएल टीम बुलाई गई थी जिन्होंने मौके पर बारीकी से जांच की अवशेषों को पीएम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया आगासोद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की आगासोद थाना से मौके पर थाना प्रभारी राघवेंद्र बागरी एएसआई शेखर चंद्र प्रधान आरक्षक सत्येंद्र सिंह आरक्षक यशवंत सिंह मौके पर पहुंचे थे खास बात यह है कि सब सड़ने से कंकाल बनने तक किसी को भी भनक नहीं लगी जिस जगह अबशेष मिले हैं उसके पास पार्किंग है और हर दिन बड़ी संख्या में वाहन खड़े होते हैं साथ ही सुरक्षाकर्मी भी मौजूद रहते हैं और जब तक सब सड़ा होगा तो उस की बदबू आई होगी लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया वहीं सुरक्षा के लिए रिफाइनरी चारों तरफ कैमरे लगे हैं और कुछ कुछ अंतराल से सुरक्षा के लिए चौकी बनाई गई हैं जहां ऊंचाई पर 24 घंटे सुरक्षाकर्मी रहते हैं इतना पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *