रिपोर्टर गुणेश नागेश्वर
जनपद पंचायत के नागपुर के अंतर्गत आने वाले बीट क्रमांक 714 मंडवाझरी में अनुभूति कार्यक्रम का हुआ आयोजन, मध्यप्रदेश शासन वन विभाग इको पर्यटन विकास बोर्ड वन परीक्षित किरणापुर सामान्य दक्षिण, सामान्य वन मंडल बालाघाट के तत्वधान में हुआ आयोजन, विद्यार्थी भविष्य के नागरिक हैं, इन्हीं नागरिकों में कई डॉक्टर, कई इंजीनियर तो कई अन्य पदों पर रह कर देश की सेवा करेंगे, आज इन्हीं विद्यार्थियों को प्राकृतिक की प्रत्यक्ष अनुभूति कराने के लिए मंडवाझरी तालाब के किनारे जंगल एवं पहाड़ियों में अन्य प्राणी जलीय जीव एवं पर्यावरण के महत्व तथा इनके संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता लाई गई, उन्हें संवेदनशील बनाने के लिए और उनके द्वारा जन जन तक संदेश पहुंचाने के मकसद से अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन पिछले कई सालों से चल रहा है, कार्यक्रम में श्री., ए.के. चार्ल्स ट्रेनर ने बच्चों को यह प्रेरणा दी कि बच्चे संवेदनशील होकर पर्यावरण प्रकृति का संरक्षण एवं संवर्धन करें क्योंकि जल से वन है, तो जीवन है, यही सबसे बड़ा धन है l वन हमारे फेफड़े हैं इनके बगैर जीवन की कल्पना व्यर्थ है l पेड़ ना खाते अपना फल, नदिया ना पीती अपना जल, सेवा त्याग की इस मिसाल को विद्यार्थियों के मन में भाव जगाया है l श्री जे.डी. खरे, ने ईश्वर को साक्षी मानते हुए पर्यावरण के संरक्षण के लिए निष्ठा पूर्वक शपथ दिलाई तथा बच्चों को शपथ दिलाकर परीक्षा दिलाई गई, एवं बच्चों को पुरस्कार व सर्टिफिकेट प्रदान किए गए इस अनुभूति कार्यक्रम वर्ष 2022-23 का आयोजन, अधीक्षक श्री. जे.डी खरे रेंज अधिकारी किरणापुर, रंजीत सिंह चौहान वनपाल, जितेंद्र सिंह राठौर वनपाल किन्ही, महबूब खान वनपाल, सुरेश निनावे वनपाल, नंदकिशोर वीके वनपाल, राजेश यादव बॉडीगार्ड किन्ही, शोभाराम मराठ बीट गार्ड मड़वाझरी, ट्रेनर ए.के. चार्ल्स, एवं अध्यक्ष श्रावण रंग डाले रहे उपस्थित l