ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

34 राज्यों के बीच होगी खिताबी भिड़न्त

```

लम्बे अर्सों के बाद माननीय प्रधानमंत्री जी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पहली बार देशभर के युवा हैण्डबाॅल खिलाड़ी अपना जलवा बिखेरते नजर आयंेगे। वाराणसी को 51वां0 राष्ट्रीय सीनियर महिला हैण्डबाॅल चैम्पीयनशिप की मेज़बानी मिली है। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन 15 मार्च से 19 मार्च 2023 तक होगा। हैण्डबाल एसोसिएशन आॅफ इंडिया एवं यू0पी0 हैण्डबाॅल एसोसिएशन द्वारा आयोजित की जाने वाली इस टूर्नामेन्ट में देश के 34 राज्य (आन्ध्र प्रदेश, अरूणांचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तिसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमांचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैण्ड, उड़ीसा, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिल नाडू, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, अंडमान-निकोबार, चंडीगढ़, जम्मू काश्मिर, लद्दाख, पाण्डुचेरी, लक्ष्यद्विप) की टीम जोर आज़माइश करेगी। इस प्रतियोगिता के सभी मुकाबले वाराणसी पब्लिक स्कूल केराकतपुर, लोहता के प्रांगण में होंगे।
इस सन्दर्भ में एक प्रेस वार्ता दिनांक 05.02.2023 दिन रविवार को हुई। जिसमें जानकारी देते हुए यू0पी0 हैण्डबाॅल एसोसिएशन के महासचित डाॅ0 आनन्देश्वर पाण्डेय ने बताया कि इस चैम्पियनशिप की मेज़बानी काफी समय बाद यू0पी0 को मिली और यू0पी0 ने मेजवानी वाराणसी को दी है। इसके सफल आयोजन के लिए तैयारियाँ पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि हमारे लिए बड़े गर्व की बात है। ये राष्ट्रीय हैण्डबाॅल प्रतियोगिता चैम्पियनशिप का आयोजन माननीय प्रधानमंत्री जी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में होने जा रहा है। जिसकी अध्यक्षता डा0 दयाशंकर मिश्र ‘दयालु‘ राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन एवं मुख्यसंरक्षक की भूमिका में श्रीमती अस्मिता चन्द जी प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा बी0जे0पी0 उत्तर प्रदेश की देख रेख में होगी।
लीग-कम-नाॅक-आउट के आधार पर होने वाली चैम्पियनशिप में कई राज्यों की टीमें अपना दम -खम दिखाएंगी। इस अवसर पर अमित पाण्डेय (अध्यक्ष, वाराणसी हैण्डबाॅल संघ) ने कहा कि खिलाड़ियों को ठहरने की व्यवस्था वाराणसी पब्लिक स्कूल केराकतपुर, लोहता के प्रांगण में की जाएगी। इस अवसर पर सचिव शम्स तबरेज ‘शम्पू‘, उपाध्यक्ष उपमा पाण्डेय, विनीता सिंह, विभव सिंह, कोषाध्यक्ष राधेकान्त शुक्ला व विद्यालय की प्रधानाचार्या, उपप्रधानाचार्या, समन्वयक एवं समस्त खेल प्रशिक्षक मौजूद थे।
उक्त जानकारी अमित पाण्डेय अध्यक्ष वाराणसी हैण्डबाॅल संघ ने दी।

जौनपुर ब्यूरो चीफ शादाब अंसारी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *