शाहगढ़ —-कुछ समय पूर्व शाहगढ़ ब्लॉक में पदस्थ बराज पंचायत की रोजगार सहायक भूपेंद्र अहिरवार का रोड एक्सीडेंट में आकस्मिक निधन हो गया था चुकि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नही थी एवं पंचायत में पदस्थ रोजगार सहायकों को मृत्यु उपरांत के बाद शासन द्वारा किसी भी प्रकार की आर्थिक मदद नहीं दी जाती जिसके बाद शाहगढ़ जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभात द्विवेदी जी के नेतृत्व में सभी स्टॉप ने अपनी सैलरी में से राशि देकर आज भूपेंद्र की पत्नी सविता अहिरवार एवं बच्चों के नाम पर 1 लाख की एफडी ₹1000 नगद जनपद पंचायत कार्यालय में प्रदान किये ओर परिवार को सांत्वना दी। आज राशी देते समय शाहगढ़ जनपद के सभी अधिकारी,उपयंत्री, सचिव और रोजगार सहायक उपस्थित रहे। रोजगार सहायक संघ के जिला प्रवक्ता अंकुर जैन पापेट ने बताया की जिले में कई रोजगार सहायकों का आकस्मिक निधन हो गया किंतु शासन द्वारा किसी प्रकार की मदद नहीं की जाती हैं जिसके बाद उनके परिवार के गहरे आर्थिक संकट से गुजरता हैं अब संगठन स्तर से ही मद्दत की जाती हैं//शाहगढ़ से धीरज प्रजापति तहसील ब्यूरो//
