श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शिवपुरी श्री रघुवंश सिह भदौरिया द्वारा अवैध मादक पदार्थ रखने व विक्रय करने वालो के विरूध्द कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया तथा जीरो टालरेन्स अपनाने के निर्देश दिये गये उक्त आदेश के पालन मे श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक महोदय जिला शिवपुरी श्री प्रवीण कुमार भूरिया के निर्देशन में एस.डी.ओ.पी महोदय पिछोर श्री प्रशान्त शर्मा के मार्गदर्शन में कल दिनांक 09.04.2023 की शाम को मुखविर सूचना पर से आरोपी आनन्द सिह पुत्र प्रथपाल सिह चौहान निवासी ऐरावनी थाना बामौर कलां का ग्राम गूढर के कब्जे से 700 ग्राम सूखा गांजा जिसकी अंन्तराष्ट्रीय कीमती 40,000 रुपये अवैध मादक पदार्थ गाँजा बरामद किया गया था आरोपी के विरूध्द अपराध क्रमांक 194/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया आरोपी से अन्य आरोपियो के सम्बंध मे पूछताछ की गई तो आरोपी आनन्द चौहान के द्वारा बताया कि करीव पिछले एक वर्ष से गांजे का धंधा कर रहा हूं अन्य सप्लायरो के सम्बंध मे भी पूछताछ की जा रही है आरोपी के विरूध्द अपराध क्रमांक 194/2023 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया है। बरामद माल – 700 ग्राम सूखा गांजा जिसकी अंतराष्ट्रीय कीमत 40,000 रुपये का जप्त किया गया है।
इनकी रही भूमिका – उक्त कार्यवाही में निरी. सुरेश शर्मा, उनि अशोकबाबू शर्मा, सउनि प्रकाश सिंह कोरव, बलराम अहिरवार, आर. हेमसिह गुर्जर, आर. चा. सत्यवीर गुर्जर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
खनियाधाना से आरती झा की रिपोर्ट