ब्यूरो चीफ शमशेर खान की रिपोर्ट
आज पटना में कैश वाहन के ड्राइवर ने डेढ़ करोड़ लेकर फरार हुआ बैंक कर्मियों द्वारा बताया जा रहा है कि आईसीआईसी बैंक शाखा पटना सिटी से कैश रिकवरी लेकर एटीएम में अधिकारी द्वारा पैसा जमा करने लगे अचानक मौका देख कैश वाहक चालक जिसका नाम सूरज कुमार है जो मसौढ़ी पटना का रहने वाला है कैश वैन लेकर फरार हो गया नालंदा मेडिकल कॉलेज एन,एम,सी,एच के पास सुनसान जगह पर कैश वाहक को साइड में खड़ा कर डेढ़ करोड़ रुपए लेकर फरार हो गया आलमगंज थाना अध्यक्ष जांच में जुट गई है और बैंक के कर्मचारियों से पूछताछ किया जा रहा है जो बैंक के कर्मचारी कैश वाहन मैं मौजूद थे उनसे पूछताछ जारी है और जप्त किए हुए कैश वाहक को आलमगंज थाने में लाकर खड़ा किया गया पुलिस की टीम जांच में लग गई है|