मड़ियाहूं के खैरुद्दीनगंज निवासी मुकेश त्रिपाठी हाल में ही खुली बैंक की चंदवक शाखा में बतौर पर्सनल बैंकर कार्यरत थे। उनका काम क्षेत्र की बाजारों में और गांवों में लोगों से संपर्क कर बैंक में खाता खोलवाना व बैंक की योजनाओं की जानकारी देना था। शाम करीब छह बजे मुकेश बैंक बंद होने के बाद घर जाने के लिए निकले। करीब सात बजे गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो मुकेश त्रिपाठी को मृत पड़ा पाया गया। गोली उनके सीने में बाईं तरफ लगी थी। पास में ही नाल में खून लगी एक पिस्टल पड़ी थी। उनका पिट्ठू बैग भी वहीं पड़ा था। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इलाके में सनसनी फैल गई।
जौनपुर मड़ियाहू ब्यूरो चीफशादाब अंसारी की रिपोर्ट