महाराष्ट्र में लॉकडाउन रिटर्न्स:बीड में 26 मार्च से 4 अप्रैल तक कंप्लीट लॉकडाउन, पुणे में इस बार नहीं होगी होली
मुंबई
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र के बीड में 10 दिनों का कंप्लीट लॉकडाउन लगाने का ऐलान जिला प्रशासन की ओर से किया गया है। यह लॉकडाउन 26 मार्च की रात से शुरू होकर 4 अप्रैल सुबह 7 बजे तक लागू रहेगा।
बीड के जिलाधिकारी रविंद्र जगताप ने लॉकडाउन के संबंध में आदेश भी जारी कर दिए हैं। इस दौरान जिले में अत्यावश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी चीजें बंद रहेंगी।
लग चुका है नाइट कर्फ्यू
बीड में इससे पहले जिलाधिकारी ने नाइट कर्फ्यू भी लगाया था। यह नाइट कर्फ्यू 13 मार्च की रात से लागू किया गया था। इसके तहत शाम 7 बजे से लेकर सुबह 7 बजे तक लोगों की सड़कों पर आवाजाही और दुकानों के खोले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया था।
कोरोना की जांच अनिवार्य
बीड जिला प्रशासन ने कोरोना के खतरे को देखते हुए सभी दुकानदारों और दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों को कोरोना की जांच करवाने का आदेश भी दिया है।
नासिक में 31 मार्च तक लॉकडाउन
महाराष्ट्र के नासिक में 31 मार्च तक लॉकडाउन के दिशा निर्देश जारी किया गया है। हर शनिवार और रविवार आवश्यक सेवाएं छोड़कर सभी दुकानें बंद रहेंगी। सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक और जरूरी सेवाएं सुबह 7 बजे से 9 बजे तक जारी रहेंगी।
नांदेड में 11 दिनों के लिए लॉकडाउन
महाराष्ट्र के नांदेड जिले में 25 मार्च से 4 अप्रैल तक सख्त लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर डॉ. विपिन इटनकर ने आदेश जारी किया है। 11 दिनों के लिए शहर बंद रहेगा। यहां कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1330 है, आज 10 मरीजों की मौत हुई है।
पुणे में इस बार नहीं होगी होली
पुणे में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिलाधिकारी ने 28 और 29 मार्च को आयोजित होने वाले होली समारोह पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है। जिला कलेक्टर राजेश देशमुख ने कहा कि सार्वजनिक और निजी स्थान पर किसी तरह का समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा। होटल और रिसॉर्ट में होने वाले होली के उत्सव पर रोक लगा दी गई है। यहां तक की
ग्रामीण क्षेत्रों में भी होली का आयोजन नहीं होगा।
पिछले 24 घंटे में 28 हजार केस मिले
यहां मंगलवार को 28,699 नए मरीज मिले। 13,165 ठीक हुए, जबकि 132 की मौत हुई। राज्य में अब तक 25.33 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 22.47 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 53,589 की मौत हुई है। यहां सोमवार की तुलना में फिर एक बार केस में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोमवार को 24,645 केस आए थे।
अभिनेता आमिर खान हुए कोरोना पॉजिटिव
एक्टर आमिर खान कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। कोरोना का टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने खुद को घर में क्वारंटीन कर लिया है। आमिर खान के प्रवक्ता ने इस खबर की पुष्टि की है। बता दें कि हाल ही में रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली, कार्तिन आर्यन, संजय लीला भंसाली, वरुण धवन, नीतू सिंह जैसी बॉलीवुड की तमाम हस्यियां भी कोरोना पॉजिटिव पाईं गईं थीं।
Bureau Chief
साकिब हुसैन
INDIAN TV NEWS
मुंबई
www.indiantvnews.in
