*आगामी त्यौहारों व सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से एसपी जीआरपी ने पुलिस के साथ की बैठक*
पुलिस अधीक्षक रेलवे गोरखपुर डॉ अवधेश सिंह द्वारा जीआरपी पुलिस लाइन गोरखपुर में समस्त प्रभारी निरीक्षक थाना/चौकी प्रभारी एवं कार्यालय पुलिस अधीक्षक रेलवे गोरखपुर के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण के उपस्थिति में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु जीआरपी पुलिस लाइन गोरखपुर के सभागार कक्ष में अनुभाग गोरखपुर के समस्त थाना प्रभारी/चौकी प्रभारी के साथ अपराध गोष्ठी एवं सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया।सम्मेलन में उपस्थित सभी कर्मचारियों से उनके विभागीय तथा व्यक्तिगत समस्याओं के बारे में जानकारी कर उनके निराकरण हेतु संबंधित को आदेशित किया गया।उन्होंने आगमी होली त्यौहार व रमजान माह के दृष्टिगत समस्त थाना/ चौकी प्रभारियों को अग्रिम शुभकामनाएं भी दिया साथ ही विशेष सतर्कता बरते हुए।अपने-अपने थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु निर्देशित किया गया।जिससे दोनों त्योहारों को सकुशल संपन्न कराया जा सके जा सके।जिसके पश्चात निम्न बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिए गए-।
1-लंबित विवेचनाओ की समीक्षा कर उनके निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।तीन माह से अधिक लंबित विवेचनाओं का थाना अवलोकन कर संबंधित थाना प्रभारी को अतिशीघ्र निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया गया ।
2-सक्रिय/अभयस्थ अपराधियों की न्यायालय में पैरवी से संबंधित सूची का थानावार अवलोकन कर समस्त थाना प्रभारी को अपने पैरवी को और अधिक सुदृढ़ कर अधिक से अधिक सक्रिय अपराधियों को दंडित कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
3. ट्रेन में जहरखुरानी व ज्वलनशील पदार्थ के संबंध में महोदय द्वारा समस्त प्रभारी को टीम बनाकर अधिक से अधिक ट्रेनों में छापेमारी करने हेतु निर्देशित किया गया । जिससे उनकी गतिविधियों पर नियंत्रण रखा जा सके ।और यात्रियों को यात्रा के दौरान कोई परेशानी न हो।
4- माल मुकदमाती/निस्तारित किए गए माल के विवरण का अवलोकन किया गया। पेंडिंग पंचायतनामा के निस्तारण हेतु संबंधित को आदेशित किया गया
5-गुमशुदा/चोरी हुए/बरामद किये गए मोबाइलो के विवरण का अवलोकन किया गया। तथा बरामद सीडीआर द्वारा अधिक से अधिक बरामदगी कर पेडिंग मिसिंग निस्तारित करने हेतु संबंधित को आदेशित किया गया
6-महिला संबंधी मामलों में त्वरित गति से विधिक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया व महिला संबंधित प्रचलित मुकदमा के शीघ्रातिशीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया
7- गुमशुदा बच्चों की बरामदगी के संबंध में समस्त थाना प्रभारी को विशेष कार्य योजना बनाकर गुमशुदा बच्चों की बरामदगी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
8- होली व रमजान माह के त्यौहार के संबंध में पुलिस अधीक्षक रेलवे महोदय द्वारा पत्थर बाजों से निपटने के लिए सतर्क रहकर विशेष सुरक्षा व्यवस्था बनाकर अपने-अपने थाना क्षेत्र के संभ्रांत लोगों से समन्वय स्थापित कर शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु समस्त थाना/चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया।जिससे निर्बाधित रूप से त्योहारों को सकुशल संपन्न कराया जा सके।
09- पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा प्रारंभ की गई ऑपरेशन कनविक्शन की समीक्षा कर सभी थानों को अपने- अपने थानाक्षेत्र से संबंधित सक्रिय एवं दोष सिद्ध अपराधियों को अधिक से अधिक सजा दिलाने हेतु कुशल पैरवी करने हेतु निर्देशित किया गया ।