वाहिद खान सिवनी
- गल्ला व्यापारी का अपहरण कर मांगी गई थी फिरौती पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा,व्यापारी को कराया मुक्त 03 आरोपी गिरफ्तार, 02 फरार।
सिवनी के छपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरी गांव के रहने वाले गल्ला व्यापारी के अपहरण के मामले का छपारा पुलिस ने खुलासा किया है।
इस मामले में शामिल 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है अन्य 02 आरोपी फरार बताए जा रहे हैं जिनकी पुलिस द्वारा सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
विगत दिवस आरोपियों द्वारा गल्ला व्यापारी श्रीराम चंद्रवंशी का अपहरण कर उसके ही फोन से परिवार वालों को फोन कर फिरौती मांगी गई थी।
गल्ला व्यापारी के साले ने छपारा थाना में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिस पर छपारा पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मामले में शामिल 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है अन्य 02 आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा व्यापारी को आरोपियों के चंगुल से सकुशल मुक्त कराया गया और फिरौती की रकम भी आरोपियों से बरामद की गई है।