जौनपुर गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र में स्थित लकी ढाबे पर देर रात लगभग 11:30 बजे बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। लकी ढाबे पर रात्रि लगभग 10:30 बजे दो बाइकों पर सवार लगभग 5-6 की संख्या में लोग आए और जबरदस्ती ढाबे पर शराब पीने का प्रयास किया। ढाबा संचालक द्वारा शराब पीने से मना किया गया तो बदमाश धमकी देते हुए वहां से नौ दो ग्यारह हो गए।
लगभग 1 घंटे के बाद एक बुलेट पर सवार दो बदमाश आए और लक्ष्य कर तमंचे से ढाबा के मैनेजर मोहम्मद शहजाद उम्र लगभग 25 वर्ष पुत्र मोहम्मद अनवर निवासी लाल दरवाजा थाना सराय ख्वाजा पर फायर कर दिया। गोली लगते ही मोहम्मद शहजाद वही गिरकर घायल हो गया। ढाबा संचालक व अन्य सहयोगियों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने शहजाद को मृत घोषित कर दिया,मौत की सूचना मिलते हैं परिजनों में कोहराम मच गया।
गोलियों चलने के बाद आसपास की दुकान हो गई बंद।
बीती रात ढाबा के मैनेजर को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी गोली चलने के बाद आसपास की दुकानों में ताला बंद हो गया।
गोली चलने के मामले में अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉक्टर बृजेश कुमार क्या कहते हैं।
जौनपुर जिले के गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के लकी ढाबा के मैनेजर शहजाद को गोली मारने का मामला सामने आया है, होटल के लोगों ने शराब पीने से मना किया बदमाशों ने गोली मार दी, जौनपुर पुलिस ने चार टीम गठित कर दी है लगातार बदमाशों की तलाश की जा रही है, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम भेज पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।