मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय नगर के कोतवाली परिसर में शांति समिति बैठक उप जिलाधिकारी कुणाल गौरव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में नगर के सभी वर्गों से और गांव से भारी संख्या में लोग शामिल रहे।
बैठक में उप जिलाधिकारी ने बताया कि ईद और चैत्र नवरात्रि, अंबेडकर जयंती को लेकर बैठक रखी गई है, कहा की साफ सफाई और पानी की समस्या नहीं होने दी जाएगी नगर पंचायत मड़ियाहूं को साफ सफाई की समुचित व्यवस्था के लिए निर्देशित किया।
और बताया कि अंबेडकर जयंती और रामनवमी पर निकलने वाले जुलूस जो पहले से चली आ रही है वही निकलेगा नया कुछ नहीं होगा और बिना परमिशन का कोई कार्य नहीं होगा।
बैठक में मौजूद रहे क्षेत्राधिकार उमा शंकर सिंह,मडियाहू कोतवाल विनोद मिश्रा, पत्रकार शादाब अंसारी मुकेश मोदनवाल शमीम अहमद आरिफ खान राहुल गुप्ता अभिषेक पटेल पत्रकार सहित ग्रामीण प्रधान नगर के लोग रहे मौजूद।