बीती रात 11:30 बजे न्यू सिटी कॉलोनी तिराहे के पास भाजपा कार्यालय के बाहर सड़क किनारे तीन भाजपा नेता खड़े थे तेज रफ्तार दो कार सवारों ने फ्लायिंग एकेडमी के पायलेटों युवकों ने तीनों को फिल्मी स्टाइल में टक्कर मारकर उड़ा दिया तीनों कई फुट दूर गिरे, दो की मौत एक गुना से इंदौर रेफर
सिटी कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात भाजपा चुनाव कार्यालय के पास तीन भाजपा कार्यकर्ता आनंद रघुवंशी निवासी ग्राम मकराना हाल मुकाम अन्नपूर्णा कॉलोनी गुना कमलेश यादव पुत्र सरदार सिंह यादव निवासी मोहनपुर हाल मुकाम सीताराम कॉलोनी गुना , इस एक्सीडेंट में दोनों की की मौत हो गई है एवं मनोज धाकड़ निवासी ग्राम उकावद कला अध्यक्ष धाकड़ समाज और सरपंच संघ हाल मुकाम उदासी आश्रम गुना भी रूप से घायल हो गया है उपचार के गुना से इंदौर रेफर कर दिया गया है बीति रात तत्काल केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया घायलों से मिलने जिला अस्पताल पहुंचे ,म्रतकों के प्रति गहरा दुख जताया,और उन्होंने बुधवार के सारे कार्यक्रम रद्द कर मृतकों की अंत्येष्टि में शामिल हुए । बमोरी विधायक ऋषि अग्रवाल एवं पूर्व विधायक राजेंद्र सलूजा भी अस्पताल पहुंचे । इस घटना से मन गुस्साए म्रतक के दोस्तों और समाज जनों ने न्यू सिटी कॉलोनी सड़क पर सुबह बुधवार को सड़क पर आसपास के अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर जाम लगा दिया।