ब्यूरो चीफ करन भास्कर चन्दौली उत्तर प्रदेश
चन्दौली: वाराणसी वाराणसी में पुलिसकर्मियों को हड़काने व वाहन चालकों से वसूली करने वाले नौ फर्जी पत्रकारों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए फर्जी पत्रकार पुलिस का लोकेशन चेक करने के साथ ही उन्हें बातों में उलझाकर वीडियो बनाते थे। स्टिंग ऑपरेशन की धौंस देकर पुलिसकर्मियों और हाईवे पर वाहन चालकों से अवैध वसूली के आरोप में लंका थाने की पुलिस ने नौ फर्जी पत्रकारों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक कार, तीन वॉकी-टॉकी, मोबाइल सेल्फी स्टिक, 360 डिग्री कैमरा, दो डाटा केबल- 02 अदद, मानवाधिकार आयोग, ह्यूमन राइट व आगाज इंडिया के आठ फर्जी परिचय पत्र, 11 मोबाइल, 11 सिम और 600 रुपये बरामद हुए। आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।यह है पूरा मामला
डीसीपी काशी जोन प्रमोद कुमार और डीसीपी अपराध चंद्रकांत मीणा ने बताया कि रात में पिकेट ड्यूटी और गश्त करने वाले लंका थाने के पुलिस कर्मियों ने बताया था कि कुछ लोग कार से आते हैं। वह खुद को पत्रकार बताते हैं। इसके बाद वह स्टिंग ऑपरेशन का भय दिखाकर और कार्रवाई के लिए डरा-धमका कर पैसा मांगते हैं। इसके अलावा डाफी बाईपास से गुजरने वाले वाहनों को रोककर भी अवैध वसूली करते हैं। लंका इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा के नेतृत्व में इंस्पेक्टर अपराध सुहैल अहमद, रमना चौकी प्रभारी अश्वनी राय और नगवा चौकी प्रभारी अजय कुमार की टीम गठित की गई।