बेंगलुरु के कैफे में हुए धमाका मामले में कई नए खुलासे हुए हैं. पता चला है कि बंगाल से गिरफ्तार संदिग्ध आतंकियों ने झारखंड को भी अपना ठिकाना बनाया था. बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर से गिरफ्तार घटना के मास्टरमाइंड अब्दुल मथीन अहमद ताहा उर्फ मथीन उर्फ ताहा (तीस) और मुख्य आरोपी मुसाविर शाजीब हुसैन उर्फ शाजेब उर्फ मोहम्मद जुनैद हुसैन (तीस) फिलहाल राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआइए) की हिरासत में है. आतंकी संगठन आइएसआइएस मॉड्यूल से जुड़े दोनों आरोपियों लेकर नये-नये तथ्य सामने आ रहे हैं. कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और बंगाल में बनाया था ठिकाना सूत्रों की मानें, तो विस्फोट की घटना को अंजाम देने के बाद दोनों ने कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के अलग-अलग जगहों को ही नहीं, बल्कि झारखंड को भी छिपने का ठिकाना बनाया था. बेंगलुरु में विस्फोट के ग्यारह दिन बाद दोनों मुख्य आरोपी के चेन्नई से बंगाल छिपने के लिए आये।