हाथ स्वच्छता दिवस पर विशेष: बीमारियों से बचाव के लिए बच्चों को बताएं टिप्स।
रिपोर्टर विजय कुमार यादव
उमरिया– कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन के निर्देशन व मार्गदर्शन पर जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया के द्वारा हाथ स्वच्छता दिवस साप्ताहिक कार्यक्रम के अवसर पर बिरसिंहपुर पाली के वार्ड नंबर 10 पर जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों को हाथ धुलाई की प्रायोगिक जानकारी दी गई साथी बच्चों को हाथ धुलाई से होने वाले फायदे के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
स्वच्छता मित्र हिमांशु तिवारी ने जानकारी देते हुए कहा कि विश्व हाथ दिवस के उपलक्ष पर ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों पर बच्चों को अच्छे तरीके से हाथ धुलने की जानकारी प्रदान की गई एवं हाथ धुलवाया गया। उन्होंने बताया कि इस कैंपेन का मकसद बच्चों और लोगों को हाथों की सफाई रखकर डायरिया,हैजा,पीलिया, टाइफाइड जैसी बीमारियों से बचाना है, क्योंकि इन वजह से हर साल लाखों लोगों की मौत हो जाती है इस कैंपेन से स्कूली बच्चों में हाथ सफाई की आदत डालना भी है वह परिवार को भी जागरूक कर सकते हैं हाथ की स्वच्छता बनाए रखने और कीटाणुओं और बीमारियों से बचने के लिए अपने हाथों को अच्छी तरह से धोना बहुत जरूरी है। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता मित्र हिमांशु तिवारी,खुशी सेन,मेहर बानो, निखिल सिंह राजपूत,सुभद्रा बैगा,काजल मालवी,शंकर बैगा,सपना नापित,अंशीत सेन, नैनी मालवीय,शिवानी बैगा,उर्मिला सेन एवं सभी उपस्थित रहे।