प्रभारी मंत्री ने की कोविड-19 की समीक्षा, कहा मरीजों के लिए हॉस्पिटल में हर संभव सुविधा कराई जाए उपलब्ध
इन्डियन टीवी चीफ व्यूरो विनय दुवे टीकमगढ़। कलेक्ट्रोरेट सभाकक्ष में जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश धाकड़ ने कोविड-19 की समीक्षा की। प्रभारी मंत्री श्री धाकड़ शुक्रवार को जिले के प्रवास पर रहे। प्रवास के दौरान प्रभारी मंत्री ने उपस्थित जन प्रतिनिधियों से कोरोना के नियंत्रण के संबंध में सुझाव लिए। वहीं उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर जिन सुझावों पर अमल करना संभव है, उन्हें जिला आपदा प्रंबधन समिति की बैठक में रखा जाए और जो उच्च स्तर पर संभव है, उसकी सूची उन्हें उपलब्ध कराई जाए। बैठक में कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी ने प्रभारी मंत्री को जिला आपदा प्रबंधन समिति की सर्वसम्मति से लिए गए निर्णयों से अवगत कराया। इस मौके पर एसपी प्रशांत खरे, विधायक राकेश गिरि गोस्वामी, खरगापुर विधायक राहुल सिंह, अमित नुना, विकास यादव, जिपं सीईओ एसके मालवीय, एसडीएम सौरभ मिश्रा, सीएमएचओ डॉ शिवेन्द्र चौरसिया सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
