मंडल ब्यूरो चीफ चंद्रजीत सिंह की रिपोर्ट
ओबरा कोतवाली अंतर्गत बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में क्रेशर प्लांट पर बतौर मुंशी का कार्य करने वाले एक व्यक्ति ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दिलनवाज अंसारी (35) पुत्र इम्तियाज अंसारी निवासी चंदयीपुर थाना कोतवाली देहात मिर्जापुर का रहने वाला था मृतक। बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र स्थित मां शारदा इंडस्ट्रीज क्रेशर प्लांट पर मुंशी के पद पर कार्यरत था। गुरुवार की दोपहर करीबन दो बजे दिलनवाज ने जहर खा लिया। प्लांट पर कार्य कर रहे दिलनवाज का छोटा भाई अरशद अंसारी व अन्य लोगों की मदद से आनन-फानन में चोपन सीएचसी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसआई संतोष सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जहर खाने का कारण परिवारिक कलह बताया जा रहा है। साथ में उसी क्रेशर प्लांट पर दिलनवाज का छोटा भाई अरशद अंसारी साथ में कार्य करता था। छोटा भाई अरशद अंसारी ने प्रशासन को जानकारी देते हुए बताया कि इससे पहले भी बड़े भाई ने जान देने की कोशिश की थी। पंचायत नामा की कार्रवाई कर पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया।