चंडीगढ़ मनीमाजरा हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट पर आईटीबी पी गाड़ी ने एक्टिवा सवार युवती को कुचला
पत्रकार सुशील कुमार सिंधी
चंडीगढ़ मनिमाजरा हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट के नजदीक क्रिमनेशन ग्राउंड के पास दर्दनाक हादसा सामने आया यह घटना शाम 8:30 के करीब की है आईटीबीपी की गाड़ी ने एक्टिवा सवार युवती को कुचला मौके पर युवती की मौत हो गई मृतक की पहचान बलटाना की रहने वाली 27 वर्षीय शिवानी के रूप में हुई है जो कि चंडीगढ़ आईटी पार्क में जॉब करती थी मनीमाजरा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी