ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

नशे के विरुद्ध स्कूलों में चलेगा जागरूकता अभियान

```

नशे के विरुद्ध स्कूलों में चलेगा जागरूकता अभियान

Indian TV News हजारीबाग संवाददाता

हजारीबाग. जिले के सरकारी सभी स्कूलों में नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलेगा. यह निर्णय शुक्रवार को झारखंड शिक्षा परियोजना कार्यालय की ओर से आयोजित कार्यशाला में लिया गया. डायट सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें डीइओ प्रवीन रंजन, डीएसइ संतोष गुप्ता, एडीपीओ सुनीला लकड़ा, बीईईओ, बीपीओ, सीआरपी बीआरपी सहित संबंधित शिक्षा पदाधिकारी मौजूद थे. डीिओ ने कहा कि नशा जानलेवा है. नशा करने से युवा पीढ़ी को नुकसान है. उन्होंने कहा सभी सरकारी स्कूलों में नशा के विरुद्ध लगातार जागरूकता अभियान चलेगा. इसमें नशा से होने वाले नुकसान की जानकारी स्कूली विद्यार्थियों को मिलेगी. सभी को नशा से दूर रहने के लिए बताया जायेगा. डीएसइ संतोष गुप्ता ने कहा नशा का सेवन खराब है. विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए बताया जायेगा. उन्होंने कहा कि नशा जानलेवा हैएडीपीओ सुनीला लकड़ा ने कहा : नशे के विरुद्ध अभियान में एक-एक विद्यार्थियों को जागरूक किया जायेगा. इसके लिए जागरूकता टीम का गठन किया गया है. नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों में नशा के विरुद्ध जागरूकता अभियान फैलाया जायेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *