कोतवाली प्रभारी अमर सिंह ने फूल माला पहनाकर दी नवनियुक्त चौकी प्रभारी को बधाई
रामगंज अमेठी।एस आई सत्यप्रकाश को थाना अमेठी से चौकी प्रभारी रामगंज बनाया गया जिसका स्वागत अमेठी थाना के एसओ अमर सिंह के द्वारा नए चौकी प्रभारी रामगंज का माल्यार्पण करके किया गया।वहां उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों ने चौकी प्रभारी को बधाई देते हुए धूम धाम से उनका स्वागत किया। नवनियुक्त रामगंज चौकी प्रभारी सत्य प्रकाश ने बताया कि मैं इस क्षेत्र को भय मुक्त और अपराध मुक्त करने में सहयोग करूंगा।इसी के साथ उन्होंने अपना कार्यभार संभाला।इस मौके पर कोतवाली प्रभारी अमर सिंह,कांस्टेबल राजेश यादव व अन्य पुलिस कर्मी और क्षेत्र के सम्मानित लोग मौजूद रहे।