*🌀अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब की वर्चुअल मीटिंग में गरमाया पत्रकार सुरक्षा का मामला-*
*▶️राष्ट्रीय संरक्षक टीम ने कहा हर मोड़ पर तन-मन धन से अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब के पत्रकारों के साथ-*
*✅सहारनपुर।अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब की राष्ट्रीय कमेटी ने देर रात्रि में बुलाई आकस्मिक वर्चुअल मीटिंग जिसमे संगठन के दर्जनों वरिष्ठ पत्रकारों ने भाग लिया और संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा कि जिसमे सभी लोगो ने अपने-अपने सुझाव दिए तथा अनेक मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई।बताते चलें अहम मुद्दा पत्रकारों पर हो रहे हमलों को लेकर चर्चा का विषय बना जिसमे सभी ने कहा कि हम पत्रकारों की हर तरह से हर सम्भव मदद करने का काम करेगे और मजबूती से एक जुट होकर लड़ाई लड़ेंगे तथा जो भी पत्रकार संगठन से मदद मांगेगा उसकी मदद की जाएगी हमारा संगठन अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब सहारनपुर जिले का पहले ऐसा नंबर वन संगठन जो पत्रकारों से बिना भेदभाव के मदद देता है। तथा अन्य संगठनों से जुड़े के पत्रकारों की भी निस्वार्थ धरातल पर मदद कर रहा है। पत्रकार हमारे संगठन का हो या ना हो हमसे जो हमसे मदद मांगेगा उसकी हर संभव मदद की जाएगी।वही इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक कैप्टन सुभाष चंद्र योगी ने कहा पत्रकारों के हितों की लड़ाई के लिए वह तन मन धन से 24 घंटे तत्त पर है। गत दिनों पत्रकारों के कई मुद्दों को लेकर मान्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी उन्होंने मांग पत्र सोपा था।वही फोन पर हुई वार्ता के दौरान अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब की राष्ट्रीय संरक्षक श्रीश्री1008 अंतर्राष्ट्रीय महामंडलेश्वर साध्वी सविता जमुना दास ने भी संगठन के प्रति अपनी आस्था जताई और कहा कि मैं भी तन-मन धन से संगठन के साथ हूँ।पत्रकार स्वयं को अकेला न समझे उनकी हर तरह की लड़ाई लड़ने के लिए उनका संगठन जनपद से लेकर दिल्ली तक तैयार हूँ।राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक शर्मा ने कहा पत्रकार ईमानदारी से पत्रकारिता करें तथा दागी एवंम भ्रष्टाचारी पत्रकारों से दूरी बनाएं निष्पक्ष होकर खबर मजबूती के साथ प्रकाशित करें और समाज के कमजोर वर्ग का सहारा बने।उन्होंने कहा अन्य प्रदेशों में भी संगठन बहुत अच्छी प्रगति कर रहा है।जांच पड़ताल के उपरांत साफ सुथरी छवि के पत्रकार ही संगठन में लिए जा रहे हैं।उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले मे संगठन के पत्रकारों द्वारा आगामी माह में अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब के बैनर तले ऐतिहासिक महासम्मेलन किया जा रहा है।जिसमें जनपद सहारनपुर, मुजफ्फरनगर,शामली,मेरठ, उत्तराखंड,राजस्थान आदि के अनेक दिग्गज पत्रकार भाग लेंगे। वर्चुअल मीटिंग के दौरान दर्जनों पत्रकारों ने अपने-अपने विचार रखें।अरविन्द चौहान,ललित शर्मा,संजीव विश्वकर्मा,सुरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा,रमेशचंद सैनी ,पत्रकार फरत व शहजाद,पत्रकार नीटू सैनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजीत त्यागी,आदि ने भाग लिया, रिपोर्ट -रमेश सैनी सहारनपुर