वृहद पौधरोपण में संतों व आम जन की होगी भागीदारी
सोनभद्र समाचार ब्यूरोचीफ नन्दगोपाल पाण्डेय
सोनभद्र :सरिता धाम ट्रस्ट ने सोनभद्र में वृहद वृक्षारोपण की तैयारियां शुरू कर दी हैं। संतों का सहयोग इस पुनीत कार्य में लिया जाएगा। जनमानस को पौधों की उपयोगिता और आवश्यकता की भी जानकारी दी जाएगी।
ट्रस्ट की अध्यक्ष साध्वी सरिता गिरि ने बताया कि इस माह के अंत से यह अभियान शुरू होगा। प्रथम चरण में दो लाख पौधे लगाए जाएंगे। संतों और आम जनों के सहयोग से यह कार्य प्रारंभ होगा। इस वर्ष जितनी विकट गर्मी पड़ी है उसके कारणों की जानकारी दी जाएगी। इस समस्या को दूर करने में वृक्षों की उपयोगिता व भूमिका से भी अवगत कराया जाएगा। साध्वी ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण कर ही ग्लोबल वार्मिंग को कम किया जा सकता है। उन्होंने नारा भी दिया “धरती मां को ताप से बचाओ,सब मिलकर खूब पेड़ लगाओ।”