श्री सीताराम मंदिर बारादरी पर चल रही शिवमहापुराण कथा , समापन 4 अगस्त को विशाल भंडारे के साथ होगा।
दौसा। (दीपक शर्मा बामनवास) शहर के श्री सीताराम जी मंदिर बारादरी में आयोजित श्री शिव महापुराण महोत्सव के आज षष्टम दिवस पर कथा व्यास आचार्य श्री संतोष शास्त्री महाराज ने अपने मुख से बहुत ही सुंदर शिव महापुराण की कथा को श्रवण करा । आज कथा को प्रारंभ करते हुए महाराज ने पार्वती जी के तप की कथा को सप्त ऋषियों के संवाद के साथ शिव पार्वती संवाद मां पार्वती की सप्त ऋषियों के द्वारा परीक्षा लेना और उसके बाद सुंदर शिव बारात का दर्शन करवाते हुई शिव पार्वती विवाह का कथा के माध्यम से दर्शन करवाया । कथा में सुंदर झांकी का समस्त भक्तों ने पूजन किया । जो बाबा नीलकंठ के यहां से बारात पधारी उसका स्वागत किया व स्वागत के बाद सुंदर शिव विवाह में कन्यादान करके सभी भक्त आनंदित हो गए । कथा में सुंदर भजनों के माध्यम से पधारे हुए सभी भक्त भजनों मे मगन हो गयें। सभी भक्त नृत्य करते हुए कथा में झुम उठे। कथा 25 जुलाई से 4 अगस्त तक आयोजित श्री शिव महापुराण की कथा में प्रातः कालीन बेला में सुंदर पार्थिव शिवलिंग निर्माण और महामृत्युंजय जाप का कार्यक्रम विधिवत् चल रहा है । जहां आज तक शिवलिंगों के निर्माण की संख्या 50000 के हो चुकी है । कथा 4 तारीख को रुद्र महायज्ञ व पूर्ण आहुति और विशाल भंडारे के साथ इस कथा का समापन होगा । यह जानकारी कृष्णा म्यूजिकल ग्रुप गीजगढ़ के संचालक रजत शर्मा ने दी।