ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

पंडरी गांव में भाभी को गोली मारने वाले देवर कोअवैध तमंचा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार भेजा जेल

```

*पंडरी गांव में भाभी को गोली मारने वाले देवर कोअवैध तमंचा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार भेजा जेल*

बांदा पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण लगाए जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा अवैध शस्त्रों का संग्रहण निर्माण व विक्री करने वाले अभियुक्त पर की जा रही कार्रवाई के क्रम में आज बबेरू कोतवाली पुलिस के द्वारा अवैध तमंचा से फायर कर अपनी भाभी को घायल कर देने वाले अभियुक्त समर सिंह पुत्र जगनंदन सिंह निवासी पंडरी कोतवाली बबेरू को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस व खोखा कारतूस बरामद किया गया है। इस संबंध में बबेरू कोतवाली पर सुसंगत धाराओं पर मुकदमा पंजीकृत कर मेडिकल उपचार के बाद जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में सिमौनी पुलिस चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार कांस्टेबल शमशेर बहादुर मौजूद रहे।

*रिपोर्ट* -विनय सिंह बांदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *