आज विनोद बिहार में एक सड़क के धसने में पार्षद सुधीर पवार एवं चार अन्य लोगों घायल हो गए। सभी घायलों से अस्पताल में जाकर मुलाकात की। ईश्वर का बहुत-बहुत धन्यवाद कि सभी खतरे से बाहर हैं। मुख्य अभियंता निर्माण, अधिशासी अभियंता निर्माण एवं जल निगम सहित निगम की पूरी टीम के साथ मौके पर जाकर दौरा किया और समस्त अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से इस क्षेत्र में सड़क के निर्माण को सुरक्षित करने के निर्देश दिए। मुख्य अभियंता को गहन जांच करने का भी आदेश दिए गये ताकि अगर पूर्व में कभी भी किसी भी अधिकारी या ठेकेदार से कोई भी लापरवाही हुई है तो उसे पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा सके। रमेश सैनी सहारनपुर