लोकेशन=कटनी
इंडियन टीवी न्यूज़ से =शैलेंद्र तिवारी की रिपोर्ट
*कटनी जिला हुआ जलमग्न जहां नजर जाए वहां पानी ही पानी क्या गांव क्या शहर जनजीवन हुआ अस्त्र-व्यस्त*
जानकारी के अनुसार हम आपको बता दें कि जिला कटनी में चारों तरफ तीन दिवसीय पानी गिरने से लगातार नदी नाले उफान में आ गए हैं जनजीवन पूरा अस्त-व्यस्त हो चुका है किसी की दुकान तो किसी का मकान किसी का नाला तो किसी का खेत पूरा का पूरा जलमग्न दिख रहा है मजे की बात तो यह है कि कैलवारा फाटक के उस पार गायत्री मंदिर के पास आस्था का केंद्र बना हनुमान जी का बहुत पुराना मंदिर बना हुआ था जिसके पीछे एक कुआं बनी हुई थी लगातार बारिश होने के कारण कुआं की जमीन धसने के कारण हनुमान जी का मंदिर एवं बगल में नीम का बड़ा सा पेड़ उस जमीन में धस गए और कुआं का रूप एक खाई के जैसे बदल गईइस घटना की तात्कालिक जानकारी प्रशासन को दी गई मौके में तात्कालिक महापौर एसडीएम एवं नगर निगम की टीम पहुंच कर आनन-फानन में जमावट भीड को अलग कर हर सम्भव प्रयास कर हनुमान जी की मूर्ति को निकालने का आश्वासन दिया।।