*👉न्यायालय समाचार,,,,*
*➡️थाना बिहारीगढ़ प्रभारी विनोद कुमार के कुशल निर्देशन में हेड कांस्टेबल एवम पेरोकार कृष्णकांत तिवारी की रही जबरदस्त पेरवी*
*➡️आर्म्स एक्ट मे मुकेश उर्फ सिंघानिया को हुई 1 वर्ष सश्रम कारावास की सजा तथा लगा 5 हजार रूपए का जुर्माना*
*➡️एसएसपी रोहित सिंह सजवान एवम एसपी देहात सागर जैन अब न्यायालयो में भी हुए और अधिक सख्त,अपराधियों को हो रही है,धड़ाधड़ सजा*
*➡️अभियुक्त को सजा दिलाने में एडीजीसी अमित त्यागी उपनिरीक्षक एवम विवेचक योगेन्द्र सिंह का भी रहा महत्वपूर्ण योगदान*
*सहारनपुर*/
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान एवम पुलिस अधीक्षक देहात सागर जैन अब न्यायालयो में भी हुए और अधिक सख्त,अपराधियों को हो रही है धड़ाधड़ सजा।सन 2021 मे अभियुक्त मुकेश से बरामद किया गया था एक देशी तमंचा व कारतूस,जिस मामले मे माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त मुकेश उर्फ सिंघानिया को सुनाई 1 साल सश्रम कारावास की सजा तथा लगाया 5 हजार रूपए का जुर्माना।आपको बता दें,कि सन 2021 में अभियुक्त मुकेश उर्फ सिंघानिया पुत्र प्रकाश निवासी गांव शेरपुर खनाजादपुर थाना बिहारीगढ़ को थाना बिहारीगढ़ के सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार द्वारा एक देशी तमंचे व खोखा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया था।जिस मामले मे थाना बिहारीगढ़ पुलिस द्वारा उक्त अभियुक्त मुकेश उर्फ सिंघानिया के विरुद्ध दिनांक 14-8-2021 को आईपीसी की धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में थाना बिहारीगढ़ मे मुकदमा पंजीकृत करते हुए अभियुक्त मुकेश उर्फ सिंघानिया की गिरफ्तारी कर जेल भेज दिया गया था।लगभग 3 साल लगातार चले इस मामले में माननीय न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एडीजे कक्ष संख्या-11 द्वारा अभियुक्त मुकेश उर्फ सिंघानिया को कल देर शाम 1 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई,तथा लगाया 5 हजार रूपए का अर्थदंड।अभियुक्त को सजा दिलाने में जहां थाना बिहारीगढ़ प्रभारी विनोद कुमार के कुशल निर्देशन में हेड कांस्टेबल व पेरोकार कृष्णकांत तिवारी की जबरदस्त पेरवी रही,तो वही एडीजीसी अमित त्यागी,उपनिरीक्षक एवम विवेचक योगेन्द्र सिह का भी रहा महत्वपूर्ण योगदान।जबकि इस मामले में माॅनेरटिंग सैल की पेरवी भी रही सराहनीय योग्य।
*✍️ रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर