कलेक्टर ने किया सिवनीमालवा तहसील कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण-
नर्मदापुरम से राजेंद्र धाकड़ की रिपोर्ट
बुधवार को कलेक्टर सोनिया मीना ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं तहसील कार्यालय सिवनी मालवा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी सिवनी मालवा के दाण्डिक प्रकरण, अपील प्रकरण, रिकार्ड दुरूस्ती संबंधी प्रकरणों को समय-सीमा में निराकरण किये जाने एवं पी.ओ./रीडर आई.डी. पर लंबित प्रकरण का समय-सीमा में कार्यवाही पूर्ण कर निराकरण करने के निर्देश दिये, तथा कलेक्टर ने तहसीलदार/नायब तहसीलदार न्यायालय का भी निरीक्षण किया। तहसीलदार/नायब तहसीलदार के न्यायालय में प्रचलित प्रकरणो की समीक्षा की गई। जिसमें कार्यालय तहसीलदार के न्यायालय में कुछ प्रकरणो में निर्धारित दिनांक की आर्डर शीट खाली होना पाई गई एवं अन्य कमिया प्रदर्शित होने पर कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदार को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने हेतु निर्देशित किया। रीडर तहसीलदार को नक्शा तरमीम में गलतियां, न्यायिक प्रक्रिया एवं प्रकरणों का उचित पालन एवं संधारण न करने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।