धौरहरा खीरी। 78 वें स्वतंत्रता दिवस पर पूरे तहसील क्षेत्र में बडी शान से तिरंगा फहराया गया। तहसील धौरहरा मे उपजिलाधिकारी राजेश कुमार ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान एसडीएम न्यायिक,तहसीलदार,नायब तहसीलदार सहित समस्त तहसील स्टाफ मौजूद रहा। कोतवाली मे प्रभारी निरीक्षक सुरेश मिश्रा,नगर पंचायत धौरहरा मे अध्यक्ष नफीस खां,अधिशाषी अधिकारी गौरव सिंह ने नगर पंचायत स्टाफ के साथ ध्वजारोहण किया। विकास खंड धौरहरा मे खंड विकास अधिकारी सुमित सिंह ने ध्वजारोहण किया इसके साथ ही साथ समस्त सरकारी गैर सरकारी विद्यालयों सस्थांनो पर ध्वजारोहण किया गया।
जिला संवाददाता योगेश कुमार गुप्ता