बीजू जनता दल की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार ओडिशा की अस्मिता को एक मजाक में बदल दिया है।
—————————————————
हमे प्राप्त सूचना के अनुसार बीजू जनता दल की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार ओडिशा की अस्मिता को एक मजाक में बदल दिया है। बीजेपी ने चुनाव में ओडिशा की अस्मिता को एक प्रमुख मुद्दा बनाया था, लेकिन अब सरकार में आने के बाद वे गैर-ओडिशा अधिकारियों को महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त कर रहे हैं।
डॉ. लेखाश्री सामंतसिंहार ने कहा कि बीजेपी की दोहरी नीति उजागर हो गई है। उन्होंने कहा कि बीजू जनता दल किसी भी अधिकारी का व्यक्तिगत रूप से विरोध नहीं कर रहा है, लेकिन बीजेपी की नीतियों को प्रश्न कर रहा है।
डॉ. सामंतसिंहार ने कहा कि बीजेपी ने चुनाव से पहले जो वादे किए थे, सरकार में आने के बाद उसके उलट काम कर रही है। ओडिशा की जनता बीजेपी सरकार की कार्यशैली से निराश हो गई है।
इस प्रेस विज्ञप्ति में बीजू जनता दल ने बीजेपी सरकार की नीतियों को ओडिशा की अस्मिता के लिए खतरा बताया है और कहा है कि वे इसके खिलाफ आवाज उठाएंगे।
संवाददाता ब्यूरो चीफ पुरुषोत्तम पात्र केन्दुझर (ओडिशा)