दमोह – जिले में पुलिस अधीक्षक के तबादले व कोतवाली थाना प्रभारी के तबादले के बाद अब अपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसनी शुरू हो गई है। इसी क्रम में आज नवागत पुलिस अधीक्षक डीआर तेनिवार के निर्देशन पर जिले भर में अवैध शराब, गांजा, जुआ, सट्टा, और लॉक डाउन का कड़ाई से पालन कराने की कार्यवाही की जा रही है, इसी दौरान नवागत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, वान नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी टीआई सत्येंद्र सिंह राजपूत, के नेतृत्व में थाना कोतवाली स्टाफ द्वारा सागर नाका निवासी महिला आरोपी चंपा बाई दमोह के कब्जे से 180 पाव देसी प्लेन शराब, व 195 पाव देसी मसाला कुल 375 पाओ अवैध शराब कीमत 80000 रु की शराब जप्त कर आरोपी पर धारा 34/2, 42 आबकारी एक्ट 188, 269, 270, ताहि 51 आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत महिला को गिरफ्तार कर प्रकरण पंजीकृत किया गया है, आरोपी द्वारा बताया गया कि, जासीद राय मैनेजर सागर नाका देसी शराब दुकान से खरीदी गई है, आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, एवं जासीद की तलाश जारी है।
ब्यूरो चीफ-लखन ठाकुर//सुनील पटेल जिला दमोह मध्य प्रदेश