वार्डक्र_23 में कोरो ना से बचाव के लिए यज्ञ किया
उज्जैन भगवानश्रीपरशुरामजीके_जन्मोत्सव के अवसर पर कोरोना महामारी से वातावरण मे फैल विषाणु से बचाव के लिए भागसीपुरा मित्र मण्डली द्वारा हेमन्त जी दुबे के नेत्रत्व मे औषधीय यज्ञ द्वारा वातावरण को शुद्ध करने, लाकड़ाउन का पालन करने, मास्क पहन कर ही बाहर निकलने , टीकाकरण करवाने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का आव्हान भी किया गया।
यज्ञ मे गाय के घी ,कपूर, पीली सरसो, लोभान, लोंग, कालीमिर्च, , गुगल, जो, आम की लकडी आदि औषधीय सामग्री को मिलाकर चलित यज्ञ हनुमान चालीसा की धुन बजाकर क्षैत्र मे वातावरण को शुद्धत करने का एक छोटा सा प्रयास किया गया ।
इस अवसर पर योगेश जी द्विवेदि, धीरेन्द्र जी दुबे, रूपेश जी परमार, शैलेन्द्र जी ठक्कर, अभिषेक जी शर्मा, मितेश जी पाण्डेय, पंकज मुखिया, श्याम ठक्कर, भूपेन्द्र दुबे, धर्मेन्द्र जैन, पंकज चौरसिया, अशोक चौरसिया, पार्श जैन , प्रदीप शाह जी आदि लोग उपस्थित रहे । जिला ब्यूरो उज्जैन से विशाल जैन की रिपोर्ट✍️
