*सवादाता विकाश ऐडे जिला बालाघाट*
*किसानों के समर्थन मूल्य में वृद्धि के साथ अन्य मांगों को लेकर कांग्रेस ने किसान रैली निकाल, सौंपा ज्ञापन**
परसवाड़ा- किसानों के धान के समर्थन मूल्य में वृद्धि को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी परसवाड़ा के बैनर तले कांग्रेस के परसवाड़ा विधायक मधु भगत के नेतृत्व में बुधवार को रैली का निकाली गई। इस दौरान परसवाड़ा बस स्टैंड से बुधवार बैठकी बाजार तक क्षेत्र के किसानों के साथ विधायक मधु भगत और कांग्रेस के कार्यकर्ताओ की रैली बैठकी बाजार पहुंची, इस दौरान किसानों के धान के समर्थन मूल्य में वृद्धि को लेकर नारे भी लगाए गए और सरकार की नीतियों को जमकर कोसा गया । कांग्रेस रैली द्वारा बैठकी बाजार पहुंचकर एक सभा का आयोजन किया गया । जहां पर मंचीय कार्यक्रम में विधायक मधु भगत ने प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों से किए गए वादे को याद दिलाते हुए उसे पूरा करने को कहा । उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों का हित उनके उपज के समर्थन मूल्य में है । यदि धान के समर्थन मूल्य में वृद्धि नहीं होती है तो किसान अपने बच्चों शिक्षित नहीं कर पाएगा, अपने बच्चों का लालन-पालन नहीं कर पाएगा, और ना ही वह अपना रहवास ही सुरक्षित रख पायेंगा । उन्होंने कहा कि कांग्रेस पिछले 30 सालों से किसानों के हित के लिए लड़ाई लड़ते आ रही है और परसवाड़ा क्षेत्र के किसानों ने भी इसलिए मुझे विजय श्री का आशीर्वाद दिया है कि मैं उनके हक की बात सदन में रख सकूं और उनको उनका हक दिला सकूं । उन्होंने कहा किसानों के हित के समर्थन के लिए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के आदेश पर रैली निकाली गई है । मंचीय कार्यक्रम के दौरान विधायक मधु भगत ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार अभी सोई नहीं है वह किसानों के लगातार सत्ता से लड़ रही है । उन्होंने कहा जो वादे चुनाव पूर्व भाजपा द्वारा किए गए थे कि किसानों के समर्थन मूल्य ₹3100 करेंगे, लाडली बहनाओं को ₹3000 रूपए महीना दिया जाएगा, दिव्यांग जनों को ₹1500 रूपये देंगे, इसके साथ ही गेहूं का समर्थन मूल्य 2700 रुपए किए जाने का वादा किया गया था । उसे शीघ्र पूरा करें।
इस दौरान आदिवासी नेता जिला पंचायत दलसिंह पन्द्रे ने सभा के दौरान भाजपा की प्रदेश सरकार को जमकर कोसते हुए कहा कि इनके पास ही वादे को पूरा करने के लिए पैसे नहीं है इसलिए प्रदेश की सरकार के द्वारा सभी तरह के ग्रामीण विकास के कार्यों को बंद करवा दिया गया है। इसके साथ ही कर्मचारियों के वेतन भी प्रदान नहीं किए जा रहे हैं । रोजगार सहायकों के वेतन के मामले पर बोलते हुए कहा कि उनके पास कर्मचारियों को देने के लिए बजट नहीं है इसलिए इन्होंने स्टांप ड्यूटी के पैसे को उठाकर रोजगार सहायकों का का वेतन दिया है बड़े-बड़े वादे भाजपा सरकार के द्वारा किए गए हैं परंतु उन्हें पूरा नहीं किया जा रहा है।
सभा के दौरान चुनाव पूर्व प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की जनता से किए गए वादे को याद दिलाकर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के नाम परसवाड़ा एसडीएम कमलचंद सिंहसार को ज्ञापन सौंप कर शीघ्र ही किसानों के समर्थन मूल्य मे वृद्धि करने के मांग के साथ ही अन्य मांगों को जल्द से जल्द पूरा किए जाने के लिए ज्ञापन सौपा है ।
इस दौरान विधायक मधु भगत, जिला पंचायत सदस्य दल सिंह पन्द्रे, जनपद सदस्य रामेश्वर धानेश्वर, जनपद सदस्य गणेश राहंगडाले, पुर्व जिला पंचायत सदस्य जयराम उइके, राधेश्याम ठाकरे, दीपचंद ठाकरे, सरपंच प्रमोद ठाकरे, आतिश लिल्हारे,
नवीन चौधरी, देवेंद्र मोहारे,
बलराम उइके, दीपसिंह मरावी, टीकम राहंगडाले, सोमिल भगत,
बारेलाल उइके सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही ।