पूर्व विधायक , एसडीपीओ एवं प्रबुद्ध जनों का प्रयास लाया रंग दोनों समुदाय के बीच गतिरोध समाप्त
शांति व्यवस्था के लिए ठाकुर मोहल्ला और मुस्लिम मोहल्ला के 20-20 सदस्यों की एक टीम बनी
बड़कागांव।बड़कागांव प्रखंड के मध्य पंचायत में 18 सितंबर को उर्दू प्राथमिक विद्यालय के पास विश्वकर्मा प्रतिमा विसर्जन जुलूस में हुई पथराव के बाद हुई उत्पन्न तनाव गतिरोध 6 दिनों के बाद समाप्त हो गया। दोनों समुदाय के बीच शांति पहल में पूर्व विधायक लोकनाथ महतो एवं बड़कागांव एसडीपीओ कुलदीप कुमार एवं अन्य प्रबुद्ध बुद्धिजीवियों का योगदान सराहनीय रहा है। जिसे लेकर बड़कागांव पुलिस अनुमंडल कार्यालय में एसडीपीओ कुलदीप कुमार के नेतृत्व में दोनों समुदाय की शांति समिति की विशेष बैठक की गई।
दोनों समुदाय आपसी सामंजस्य बनाते हुए शांति व्यवस्था के लिए 20-20 सदस्यों की एक टीम बनाई गई है। जिन पर शांति व्यवस्था की जिम्मेवारी रहेगी। मुस्लिम मोहल्ला में पप्पू खान एवं ठाकुर मोहल्ला में शिव शंकर ठाकुर के नेतृत्व में सदस्यों का चयन किया गया है। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने अपने-अपने गांव में शांति बहाल करने के लिए उपाय एवं विचार दिए। इस दौरान पुलिस प्रशासन के द्वारा शिव शंकर ठाकुर और पप्पू खान को उनके कार्यों के लिए माला पहनकर स्वागत किया गया। वही दोनों समुदाय के द्वारा एसडीपीओ कुलदीप कुमार को भी माला पहनाकर अभिनंदन किया गया।
मौके पर मुख्य रूप से एसडीपीओ कुलदीप कुमार, इंस्पेक्टर अनिल कुमार, 20 सूत्री अध्यक्ष हाजी तबस्सुम, मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार, मुखिया मो तकरीमुल्ला, पंचायत समिति सदस्य रितेश ठाकुर, पूर्व मुखिया विशुन रजक, शिबू ठाकुर,विनोद सिंहा, सुभाष ठाकुर,पप्पू खान, मनोज ठाकुर, रोशन ठाकुर नंदकिशोर राणा, के अलावा कई लोग उपस्थित थें।